Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एंटी रोमियो टीम द्वारा शहर में चलाया गया अभियान




ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे आपरेशन आत्मरक्षा अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
     एंटी रोमियो टीम ने शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके वी मार्ट, महिला हास्पिटल, सदर हास्पिटल, स्टेशन रोड, नवीन गल्ला मंडी पार्क आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम प्रभारी उप निरीक्षक मंजू यादव व टीम की महिला आरक्षियों द्वारा शहर के कस्बा व बाजार में मिलने वाली लड़कियों, महिलाओं से उनके सुरक्षा के सम्बंध में बात कर उनकी परेशानियां पूछी गईं तथा उनके सुरक्षा के दृष्टिकोण से यूपी डायल 100, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में जानकारी देकर इन नम्बरों के उपयोग करने हेतु प्रेरित भी किया गया।
     इस अभियान में एंटी रोमियो टीम की महिला आरक्षी कविता मौर्या, सीमा वर्मा, हेमलता एवं आरक्षी उपेंद्र कुमार, कौशलेन्द्र कुमार साथ मे रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे