■ अनुसूचित में शामिल करने पर केवट, मल्लाह, प्रजापति, धीवर बिंद आदि जातियों में खुशी - चौधरी औरंगजेब
आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। आज जनपद मुख्यालय पर आए भाजपा सांसद प्रवीण निषाद का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। जिसमें तमाम भाजपा पदाधिकारी भी सांसद से मिलकर बधाई दिया गया। इस बाबत बताते चले कि बीते दिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अति पिछड़ी 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कर इनके सम्पूर्ण विकास की रूपरेखा खिंचने का कार्य किया गया। जिसे आज तमाम जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए विशेष प्रयास किया था। इस बाबत ही आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब ने सांसद प्रवीण निषाद को बधाई देते हुए बताया कि आज सरकार द्वारा तमाम अति पिछड़े लोगों को अनुसूचित का दर्जा देकर उनके विकास का खाका तैयार किया गया है। जिससे उन्हे सामाजिक जीवन मे आगे बढ़ने के और अधिक अवसर प्राप्त होंगे। जिसका काफी हद तक उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और निषाद पार्टी के द्वारा किया गया प्रयास रहा। आज इसी बात के साथ ही अन्य समस्याओं के बाबत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब ने मिलकर सांसद प्रवीण निषाद से बताया गया। जिस बाबत सांसद द्वारा सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया। इस तरह से आज भाजपा पदाधिकारी द्वारा निषाद पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष से मुलाकात में अपनी बातो को रखा गया। इसके साथ ही सांसद प्रतिनिधि द्वारा केंद्र सरकार के मंत्रियों को भी धन्यवाद दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ