आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। मेंहदावल विकास खंड के सभागार में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग एवं ब्लॉक प्रशासन के द्वारा प्रधानों संग बैठक किया गया। जिसमें जे ई व ए ई एस के खात्मे हेतू दस्तक अभियान का आरंभ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछले साल ही प्रारंभ किया गया था। जिसमे बच्चो को टीकाकरण के माध्यम से जे ई व ए ई एस से बचाव कारण था। जिसमे स्वास्थ्य विभाग काफी हद तक सफल रहा। इसी कड़ी में शुक्रवार को दस्तक अभियान के विषय मे प्रधानों के साथ ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह व एडीओ पंचायत मोइनुद्दीन सिद्दीकी के साथ चर्चा किया गया। इस बैठक में खंड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि देश के उत्तर प्रदेश में दस्तक अभियान का आरंभ करके इस बीमारी को रोकने का प्रयास किया गया। जिसमें स्वच्छता का प्रयास और इस बीमारी के कारक गंदगी पर भी भरपूर वार किया गया। जिससे आज वर्तमान में काफी हद तक पूर्वांचल वासियों को जे ई व ए ई एस काफी हद तक राहत मिली है। इसीलिए दस्तक अभियान के पूर्ण सफलता हेतू प्रधानों को जानकारी ब्लॉक के सक्षम अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा समझाया गया। इसी क्रम में एडीओ पंचायत द्वारा बताया गया कि सभी प्रधान अपने अपने क्षेत्र में दस्तक अभियान को सफल बनाने हेतू प्रयास करे और पुर्न सफलता को दिलवाए। जिससे कही भी कोई बच्चा अपनी जान को इस बीमारी से न गवाए। इस तरह से तमाम बातो को एडीओ पंचायत द्वारा बताया गया। इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष अरविंद उर्फ मोनू पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि रियाज अहमद, प्रधान रूदल यादव, बीसीपीएम, आईएचओ विनोद जायसवाल, ग्रामसचिव नेहा सिंह सहित दर्जनों प्रधान व ग्राम सचिव शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ