Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न


 शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय के सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में व्यापारी बन्धु द्वारा अवगत कराया गया कि औद्योगिक अस्थान सुखपालनगर में 11 हजार वोल्ट लाइन केवल क्षतिग्रस्त है जिससे विद्युत की आपूर्ति निरन्तर नही हो पाती है जिससे व्यापारी बन्धुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है, 

जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत रानीगंज को निर्देशित करते हुये कहा कि केबिल चेन्ज का प्रस्ताव बनाकर तत्काल मुख्य अभियन्ता वितरण को  कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जाये जिससे विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधा समाप्त हो सके। उन्होने कहा कि यदि विद्युत विभाग से सम्बन्धित यदि कोई समस्या हो तो 1912 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा में बताया गया कि आनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों का जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति द्वारा दिनांक 15.07.2019 को साक्षात्कार कर 74 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था तथा चयनित आवेदन पत्रों को बैंकों में प्रेषित करने की कार्यवाही की जा रही |

जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त मामले की फाइल प्रस्तुत कर तत्काल कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। व्यापारी बन्धुओं द्वारा श्रीराम चौराहे के आस-पास व्यापारियों के सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही जाम की समस्या हल करने हेतु स्थायी पिकेट की स्थापना के लिये कहा जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर पिकेट के स्थापना की कार्यवाही की जायेगी। व्यापारी बन्धुओं द्वारा यह बताया गया कि ओरिण्टयल बैंक ऑफ कामर्स व स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा ऋण सम्बन्धी पत्रावली के निराकरण की कार्यवाही में लापरवाही बरती जा रही है जिससे व्यापारी बन्धु समय रहते अपने कार्य को प्रारम्भ नही कर पा रहे है, 

जिस पर जिलाधिकारी ने स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया व ओरिण्टयल बैंक ऑफ कामर्स के प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुये कहा कि व्यापारी बन्धुओं द्वारा ऋण सम्बन्धी पत्रावली का निराकरण समयबद्धता के साथ करना सुनिश्चित करें अन्यथा उनकी शाखाओं में जो भी सरकारी विभागों से सम्बन्धित खाते में जो धन जमा है उनको अवमुक्त करने की कार्यवाही की जायेगी व सम्बन्धित शाखा प्रबन्धक के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में व्यापारियों द्वारा बताया गया कि इण्डस्ट्रियल एरिया सुखपालनगर में विद्युत की आपूर्ति रानीगंज सबस्टेशन से होती है जिससे कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है यदि इण्डस्ट्रियल एरिया की विद्युत आपूर्ति शहरी एरिया से जोड़ने का प्रस्ताव हो जाये तो कई प्रकार की समस्यायें समाप्त हो जायेंगी, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत रानीगंज को निर्देशित किया कि इस सम्बन्ध में प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें।
जिला व्यापार बन्धु की बैठक में व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि शहर में जगह-जगह अवैध टेम्पो परिवहन स्टैण्ड है जिसे नियंत्रित किय जाये और टेम्पो स्टैण्ड हेतु स्थान चिन्हित कर लिया जाये, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, सी0ओ0 टै्रफिक, अधिशासी अधिकारी की एक टीम गठित कर जाम की समस्या और शहर में छोटे वाहन, चार पहिया वाहन, एम्बुलेन्स आदि के आने जाने की सुचारू व्यवस्था हेतु एक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, अरविन्द कुमार पाण्डेय असिसटेन्ट कमिश्नर, अनुराग खण्डेलवाल, राजेन्द्र केसरवानी, रोशन लाल ऊमरवैश्य, मो0 अनाम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे