Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बिजली के तारों व खुले ट्रांसफार्मर के बीच हो रही पढ़ाई


डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज गोण्डा:अधिकारियों ने परिषदीय स्कूलों व बस्तियों में घर के ऊपर से निकले जानलेवा तार हटाने का आदेश दिया हैं। लेकिन अभी तक धरातल पर यह बेअसर है।

शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज में तमाम विद्यालयों के हजारों बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ने लिखने को मजबूर हैं। ऐसे में गुरुजन व अभिभावकों का कहना है कि केवल आदेश जारी होने से क्या फायदा। तारों को हटवाकर उसका पालन भी तो कराया जाए। वजीरगंज - झिलाही मार्ग पर  तुर्काडीहा बाजार में स्थित प्राथमिक विद्यालय भिटिया में बिजली के तारों और खुले में रखे ट्रांसफार्मर के बीच बच्चे शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। इस मामले को लेकर पूर्व में भी विद्युत विभाग के अधिकारियों से अध्यापिका ज्योति सिंह द्वारा लिखित शिकायत की जा चुकी है।

गोंडा-अयोध्या हाइवे पर स्थित बालिका इंटर कालेज सहिबापुर के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजरी है। इससे छात्र-छात्राओं की जान का खतरा बना हुआ है। प्रधानाचार्य अजय सिंह का कहना है कि कई बार शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संवंध में अवर अभियंता डुमरियाडीह अनीष कुमार पाण्डेय का कहना है कि लाइन मैन भेजकर दिखाएंगे। यदि लाइन हटाने की स्थिति होगी, तो हटवा दी जाएगी। समस्या का समाधान कराया जाएगा। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे