Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा के मुजेहना मंडल उपाध्यक्ष का निधन, शोक में डूबे कार्यकर्ता


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। भाजपा के मुजेहना मंडल उपाध्यक्ष रहे शान्ति प्रकाश कौशल का बीती रात ह्रदयगति रूक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वे करीब 50 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शोक में डूब गए।भाजपा नेता के अंतिम दर्शन एवं शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके आवास पर तांता लग गया। सभी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का बखान कर रहे थे।
     
भाजपा के मुजेहना मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शान्ति प्रकाश कौशल मुजेहना में भाजपा की रीढ़ थे। वर्ष 1991 से भाजपा में शामिल हुए और सक्रिय राजनीति में आये। वे गोण्डा के तत्कालीन सांसद बृजभूषण शरण सिंह व पूर्व विधायक स्वर्गीय घनश्याम शुक्ला के चुनाव का मुजेहना में मैनेजमेंट देखते थे।
दोनों ही नेताओं के वे बहुत करीब थे।2017 के विधानसभा चुनाव में विनय कुमार द्विवेदी के साथ रहे और चुनाव में उनका अहम रोल था। वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में वे सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया के साथ रहे और अहम योगदान दिए, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। वे बहुत सरल, मिलनसार, मृदुभाषी, हंसमुख एवं स्वच्छ छवि के व्यक्ति थे।

भाजपा संगठन में विभिन्न दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किए। आज उनका अन्तिम संस्कार अयोध्या सरयू घाट पर हिन्दू रीति  रिवाज के अनुसार कर दिया गया। 
      भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने कहा कि शान्ति प्रकाश कौशल के निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है, जिसकी भरपायी नहीं की जा सकती। 

     मुजेहना मण्डल अध्यक्ष  चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने कहाकि शान्ति प्रकाश कौशल मुजेहना के अमित शाह थे। दूसरी तरफ भाजपा नेता एसपी कौशल की मृत्यु की सूचना मिलते ही गोण्डा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया के प्रतिनिधि राजेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि बिट्टू सिंह, व्यास नारायण पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, अंगद वर्मा, रवि प्रकाश तिवारी, पूरनलाल सोनी, सीताराम, दीपक तिवारी, शीलता आजाद, सुभाष सोनी, सुरेश तिवारी आदि सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे और गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
     
उनके निधन पर सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, भाजपा महामंत्री आशीष त्रिपाठी, अमर किशोर कश्यप बमबम, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री वंदना गुप्ता, नमिता तिवारी, मुजेहना ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, अधीनस्थ चयन आयोग सदस्य डॉ. ओपी मिश्रा सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे