ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। एएनएम व संगिनियों की समीक्षा बैठक तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में खरगूपुर सीएचसी अधीक्षक ने पिछले तिमाही माह में गर्भवती महिलाओं के कम रजिस्ट्रेशन होने पर एएनएम को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी हैै।
खरगूपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में 32 एएनएम व 10 संगिनियों की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें 14 नवनियुक्त एएनएम को एक द्विवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी शुक्ल ने एएनएम व संगिनियों को टीकाकरण सत्र के आयोजन के बारे में जानकारी दी और कहा कि घर-घर जाकर नवजात शिशुओं की देखभाल करें।
कोई भी बच्चा छूटने न पाये। पिछले महीने गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन लक्ष्य से कम होने पर उन्होंने एएनएम व संगिनियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान उपकेंद्रों के अनटाइड खातों की समीक्षा कर सभी एएनएम को स्वास्थ्य उपकेंद्रों को व्यवस्थित किये जाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर सुषमा मिश्रा, कृष्णा श्रीवास्तव, अनीता, रितु, कृष्णा त्रिपाठी, केपी तिवारी आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ