Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धमाल मचाने को तैयार है हॉरर फिल्म 'आह्वान', रिलीज होने वाला है ट्रेलर


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। ऊषा चलचित्र के बैनर तले हिंदी फीचर फिल्म 'आह्वान' रिलीज होने को तैयार है। 'आह्वान' एक हिंदी हॉरर फिल्म है जिसका ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस फ़िल्म की शूटिंग नेपाल की तराई से सटे बिहार के अररिया और फॉर्बिसगंज में पूरी की गई है। इस फ़िल्म के लेखक और निर्देशक अमृत राज ठाकुर हैं।
      
फ़िल्म 'आह्वान' की कहानी जहां एक तरफ सामाजिक पृष्ठभूमि पर ताना-बाना रचती हुई अंत में बुराई पर अच्छाई की जीत दर्शाती है, वहीं दूसरी तरफ दर्शकों को एक नए कन्टेंट से आनंदमयी रसास्वादन कराते हुए भूत-प्रेत के प्रति आदि से चलती आ रही रूढ़िवादी परम्परा को तोड़ते हुए एक नया तर्क खड़ा करती है।
इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में देवव्रत सिंह हैं जिनकी कई फिल्में समाज में एक नई बहस खड़ी करती हैं। चाहे वो हिंदी फीचर फिल्म '9 O'Clock हो या फिर शूद्र।
    
सन 2017 में आई हिंदी फीचर फ़िल्म 9 O'Clock में देवव्रत सिंह के अभिनय की प्रशंसा भारत की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म ट्रेड मैगजीन कंप्लीट सिनेमा ने भी अपनी फिल्म रिव्यू में की है।

इनकी एक के बाद एक कई फिल्में कतार में हैं। हिंदी फीचर फिल्म 'आह्वान' के तुरंत बाद 'तकधीनाधिन' और 'इश्क़ का टेंडर' जल्द ही सिने प्रेमियों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमा घरों में दस्तक देगी।
इस फ़िल्म को संगीत से सजाया है दीपक चंद्र उपाध्याय ने। छायांकन नरेंद्र पटेल का है और बैकग्रॉउण्ड स्कोर राजीव मुखर्जी, जबकि राजेश लाल व अवधेश प्रताप वर्मा ने एडिटिंग कर एक सूत्र में पिरोया तो एफटीआई पुणे से साउंड मिक्सिंग में प्रशिक्षित और सनी साउंड स्टूडियो में कार्यरत अभिजीत आचार्य ने फाइव प्वाइंट वन साउंड मिक्सिंग कर भयावहता को उस चरम तक ले गए हैं जहां व्यक्ति का विवेक शून्य हो जाता है।

वो कुछ सोच नहीं सकता, डर,,,,डर कितना हावी हो जाता है....ये तो फ़िल्म देखने पर ही आपको पता चल जाएगा। शूद्र और 9 O'Clock फेम देव के अलावा इस फ़िल्म में आर्या चतुर्वेदी, दीपक सिंह, मुस्कान सिन्हा, जागृति तिवारी, अमित रंजन, नैना सिंह जैसे कई और कलाकार शिरकत करते नज़र आएंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे