दुर्गा सिंह पटेल
मनकापुर गोंडा: गुरुवार दोपहर पूर्व मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र के एक नहर से एक वृद्व महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा|
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनकापुर थाना क्षेत्र के ऐलनपुर ग्रन्ट गांव के पास स्थित सरयू नहर खंड 2 मैं एक वृद्ध महिला का शव तैरता देख कर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय कुमार मौर्य को सूचना दी | प्रधान प्रतिनिधि के सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने 80 वर्षीय महिला का शव बरामद कर शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा |
इस दौरान किसी ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया| सूचना पाकर परिजन रोते बिलखते आनन-फानन में मनकापुर कोतवाली पहुंचे |मनकापुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी मंगरे ने शव को देखते ही मृतका पहचान करते हुए बताया कि मृतका उसकी मां निबरा पत्नी तुलसीराम निवासी बीरपुर है और बुधवार के सुबह घर से शौच के लिए निकली थी, वापस नहीं लौटी खोजबीन जारी थी |
प्रभारी कोतवाल एसएसआई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ