Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर ताइक्वांडो टीम के 9 सदस्य टीम अधिकारी प्रतियोगिता के लिए रवाना


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। 26 से 28 जुलाई 2019 तक आगरा में होने वाली 39 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद बलरामपुर की 9 सदस्यीय टीम प्रतिभाग कर रही है।  टीम के सभी सदस्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो चुके हैं ।

                    
ताइक्वांडो प्रशिक्षक जियाउल हक ने बताया कि 39वीं राज्य स्तरीय  प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए प्रदेश टीम का चयन होगा। आगरा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अधिकारी प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश टीम में चयनित किया जाएगा। जहां से वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे । उन्होंने बताया कि जनपद बलरामपुर से जूनियर तथा कैडेट बालक बालिका वर्ग में  टीम प्रतिभाग कर रही है । केडेट वर्ग बालिका  में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सोनम आनंद तथा दीक्षा कश्यप  शामिल हैं वही बालक वर्ग में आयुष श्रीवास्तव, मोहम्मद आकिब अंसारी, प्रणव उपाध्याय तथा अभिषेक यादव  शामिल हैं । 
           
जूनियर बालिका वर्ग में भाव्या मिश्रा तथा बालक वर्ग में कृष्ण कुमार पाल व शिवम श्रीवास्तव का चयन हुआ है। श्री हसमत ने बताया कि अधिकारिक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उपरोक्त खिलाड़ी बलरामपुर जनपद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। टीम कोच उतरौला के प्रशिक्षक रियाज अहमद को बनाया गया है। वहीं बालिका वर्ग में   संदीपिका रावत टीम की कोच होंगी। आज  टीम के विदाई के अवसर पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ प्रांजल त्रिपाठी उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, शिव कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार  सहित तमाम लोग उपस्थित रहे जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता से स्वर्णिम उपलब्धियां अर्जित करने का आह्वान किया तथा खिलाड़ियों को गर्मजोशी के साथ बलरामपुर रेलवे स्टेशन से विदा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे