सुनील गिरी
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड के थाना सिंभावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान 11 बदमाशों के एक गैंग को गिफ्तार किया है । पकड़े गए ये बदमाश डकैती की योजना बना रहे थे ।
गैंग का सरगना वाहिद है मात्र पांचवी पास । पूर्व में भी आस पास के जनपदो में एटीएम को हैक कर दे चुका है लूट की घटना को अंजाम । वाहिद पर है आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज । पकड़े गए आरोपियों से 3 तमंचे 5 कारतूस दो चाकू 3 टोर्च,3 डंडे,3 एटीएम कार्ड व दो कार पुलिस ने किये है बरामद ।
पुलिस गिरफ्त में खड़े यह 11 बदमाश थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर के रहने वाले हैं थाना सिंभावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन बदमाशों को गिरफ्तार किया है । बदमाशों का ये गैंग बीती देर रात डकैती की योजना बना रहा था इस गैंग का सरगना वाहिद मात्र पांचवी पास है |
पांचवी पास वाहिद को एटीएम हैक कर पैसे निकालने में माहिर माना जाता है वह अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे जनपदों में एटीएम को हैक कर पैसे निकाल चुका है । पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे 5 कारतूस,2 छुरी 3 एटीएम कार्ड व दो कार बरामद की है । वहीं इन बदमाशों का पकड़ा जाना जनपद में होने वाली है एटीएम की घटनाओं में विराम लगा सकता है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ