Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आगामी कावड़ के मद्देनजर शहर में चलाया स्वच्छता अभियान


सुनील उपध्याय 
बस्ती। आगामी कावड़ को देखते हुए नगर पालिका परिषद बस्ती द्वारा पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिससे आने वाले कावरियों को शहर में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में शहर के स्थानीय किसान डिग्री काॅलेज के परिसर में नगर पालिका और जिला प्रषासन के संयुक्त तत्वाधान में विषेष सफाई अभियान चलाया गया। 

कार्यक्रम के बावत जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र ने कहा कि कावड़ यात्रा को शकुसल संपन्न कराने के लिए नगर पालिका पूरी तरह से तैयार है एवं नगर पालिका के कर्मचारीयों द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ सफाई किया जा रहा है। पालिका प्रषासन के साथ ही सभी नगर वासियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि स्वच्छता अभियान में सभी नगर वासी अपना पूर्ण योगदान दे। सदर क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रषासन और नगर पालिका के आपसी सहयोग से इस कावड़ यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने पायेगी और इस यात्रा को सकुषल सम्पन्न कराया जायेगा।

स्वच्छता कार्यक्रम में न0पा0 के अधिषाषी अधिकारी अखिलेष तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एम0पी0 चतुर्वेदी, सफाई इंन्षपेक्टर सोम कुमार, शतीस सोनकर, सभासद नवीन श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, जयन्ती प्रसाद शुक्ला,एवं संजय उपाध्याय, रणजीत सिंह, अजय श्रीवास्तव, रमेष गुप्ता, सरदार सिमरन सिंह,के साथ ही बड़ी संख्या में नगर पालिका के सफाई कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे