Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आठवीं पुण्य तिथि पर याद किये गये विष्णुदत्त ओझाः 75 लोगों ने किया रक्तदान


सुनील उपाध्याय 
बस्ती   । भाजयुमो के पूर्व जिला एवं विभागाध्यक्ष, हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक स्व. विष्णुदत्त ओझा के आठवीं पुण्य तिथि पर 25 जुलाई गुरूवार को  रक्तदान शिविर, शांति यज्ञ और श्रद्धांजलि सभा, सहभोज का आयोजन प्रधान कार्यालय  आवास विकास कालोनी मुख्य प्रवेश द्वार निकट काली मंदिर पर किया गया । 75 लोगों ने रक्तदान कर स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसी क्रम में पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी में अनेक लोगों ने अपने विचार, अनुभव और स्मृतियों को साझा किया। 

आयोजक एवं स्व. विष्णुदत्त ओझा के अनुज नन्दीश्वरदत्त ओझा के संयोजन में गुरूवार को सबेरे से ही लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे और देर शाम तक रक्तदान का क्रम जारी रहा। विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जन सेवा समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम सहभोज के साथ संकल्पों के बीच सम्पन्न हुआ। 

कटरा कुटी महंथ स्वामी चिन्मयानन्द ने कहा कि विष्णुदत्त ओझा जैसे युवा के विचारों की हत्या नहीं की जा सकती। आज उनका शरीर हमारे साथ नही है किन्तु उनके विचारों पर जिस प्रकार से एक बडा वर्ग प्रभावित है ऐसा सौभाग्य कम लोगों को मिल पाता है। उन्होने अपना जीवन समाजहितों को समर्पित किया तो समाज में उनके साथ खड़ा है। यही युग धर्म है।

स्व. विष्णुदत्त ओझा स्मृति गोष्ठी को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशकान्त सिंह, आर्य समाज नई बाजार के प्रधान ओम प्रकाश आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा, पुष्कर मिश्र, गोपेश्वर त्रिपाठी, महेश शुक्ल, पं. सरोज मिश्र, डा. रविन्द्र प्रसाद, श्याम बाबू गुप्ता, अनूप खरे, विनीत तिवारी, सतीश सोनकर, प्रमोद पाण्डेय, शिवांश मिश्र, विनय यादव आदि ने विष्णुदत्त ओझा के व्यक्त्वि पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि गोवंश प्रेमी, जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष करने वाले विष्णुदत्त ओझा की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, हमें उनके नेक विचारों के सम्बल से स्मृतियों को बनाये रखना होगा। 

रक्तदान करने वालों में रविन्द्रनाथ पाण्डेय, कृष्णनन्दन, रविशंकर उपाध्याय, दिनेश मौर्य, अनुराग शुक्ल, हरिश्चन्द्र यादव, विवेक कुमार सिंह, रामदेव सिंह, अजय चौहान, पूनम ओझा, रागिनी उपाध्याय, मिथलेश त्रिपाठी, प्रतिमा के साथ ही 75 लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम संयोजन में इन्द्र प्रकाश शुक्ल, विनोद मणि, रवि चौबे, आदित्यनारायण ‘कबीर’ के साथ ही अनेक लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे