Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गौसेवा आयोग के अध्यक्ष ने किया गौशालाओ का निरीक्षण


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। गौसेवा आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर श्यामनन्दन सिंह द्वारा गुरुवार को पंजीकृत गौशालाओं का निरीक्षण किया गया। गोसेवा अध्यक्ष द्वारा नील कोठी स्थित गौशाला व भगवतीगंज में हनुमान गौशाला का निरीक्षण किया गया। ये गौशालाएं समितियों व स्वयं समूह द्वारा संचालित है। नील कोठी स्थित गौशाला में 45 दुधारु जानवर व 45 अन्य जानवर पाले जा रहे है व हनुमान गौशाला में 70 गायें पाली जा रही है। अध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाएं ठीक पायी गई। 

गौसेवा अध्यक्ष ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को इन गौशालाओं को सरकारी अनुदान दिये जाने का निर्देश दिया। हनुमान गौशाला कमेटी के विजय कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुनी कुमार, नरेन्द्र कुमार ने बताया कि गौशाला में गायों को प्रतिदिन नहलाया जाता है। बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर टीकाकरण करवाया जाता है तथा मिलने वाले दूध को डेरी को बेंचा जाता है। 

गौसेवा अध्यक्ष ने संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गौशालाओं में गायों के लिए चारे आदि की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए । पीने के लिए पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। गौशालाओं में साफ-सफाई में कि व्यवस्था अच्छी हो। गौशाला निरीक्षण के दौरान एसडीएम बलरामपुर सदर नागेन्द्र नाथ यादव, तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी यादवेन्द्र प्रताप, पशु चिकित्साधिकारी सुमित श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका राकेश जायसवाल व अन्य लोग उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे