शम्भू अध्यक्ष व शिव बहादुर चुने गए महामंत्री
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल ढंग से संपन्न हुआ | चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु शम्भू सिंह व महामंत्री पद हेतु शिव बहादुर सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया ।
मतदान में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शम्भू सिंह को 141वोट ,महीप नारायण सिंह को 123 वोट ,राम चन्द्र सिंह को 17 वोट प्राप्त हुए 2वोट अवैध घोषित किया गया ,इसी प्रकार महामंत्री पद के प्रत्याशी शिव बहादुर सिंह को 194 वोट तथा विजय पाल सिंह को 87 वोट मिले जबकि 2 वोट अवैध घोषित किये गए ।
चुनाव परिणाम की घोषणा एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमेश बहादुर सिंह एडवोकेट ने करते हुए सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और सभी अधिवक्ता मतदाताओं को चुनाव में सहभागिता करने व सहयोग देने के लिये धन्यवाद दिया ।चुनाव परिणाम के अधिवक्ताओं ने निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ