Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धरा को सुन्दर बनाने के लिए वृक्ष एक मात्र साधन : डा0 राजेन्द्र मिश्र




शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ |  जनपद के लालगंज तहसील क्षेत्र स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्नाकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को ब्रह्मदेव समाज की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने करते हुए वृक्ष की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए  कहाकि  धारा को सुंदर बनाने के लिए वृक्ष एकमात्र साधन है ।

 संयोजन करते हुए ब्रह्मदेव समाज के जिला अध्यक्ष पं0 सत्येन्द्र नारायण तिवारी  ने कहा कि आज से पौधरोपण अभियान का शुभारंभ हो गया है । यह अभियान  31 अगस्त तक  ग्राम पंचायत , न्याय पंचायत , ब्लॉक , तहसील इकाइयों के माध्यम से चलाया जाएगा ।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पं0 वज्रघोष ओझा  ने किया । इस मौके पर आम , महुआ , पीपल , नीम आदि के दर्जन भर वृक्ष  रोपित किए गए ।  

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ0 दिनेश कुमार त्रिपाठी , डॉ0 सीमा त्रिपाठी ,डॉ0 ऋचा सुकुमार  , देवेंद्र कुमार त्रिपाठी  ,संजय पांडे जयप्रकाश मिश्र  ,सशीन्द्र त्रिपाठी, नवीन कुमार शुक्ल समेत आदि लोग उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे