Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हम समाज के हर वर्ग का विश्वास हासिल करने में हुए है कामयाब : जमुना चतुर्वेदी



अमरजीत सिंह 
अयोध्या। नाका स्थित गणपति धर्मशाला मे आयोजित जिले के प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा पदाधिकारियों को कार्यपद्धति व नये भारत के निर्माण में भूमिका विषय पर सम्बोधन प्राप्त हुआ। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जमुना चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा ने राजनीति में वैचारिक संघर्षो की यात्रा पर चलते हुए एक समृद्ध इतिहास की रचना की है। हम काफी समाज के हर वर्ग का विश्वास हासिल करने में कामयाब हुए है। निरंतर संवाद स्थापित करना, कार्यशैली में अनुशासन समाहित होना, समाजिक कार्यो को प्रकल्पों के माध्यम से एजेन्डे शामिल करने की कार्यपद्धति की वजह से हम समाज के हर वर्ग से जुड़ने में कामयाब हुए है। 
        
भाजपा निधि एवं शोध विषय विभाग के संयोजक डा पुष्कर मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पथचिन्हों पर चलते हुए हमें नये भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पर सतत विचार करना चाहिए। हम सर्वांगीण विकास के संकल्पों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे है। छात्रों को बेहतर शिक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों व मजदूरों के उत्थान हेतु हम सत्त प्रयासरत है। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि सामूहिकता व सभी से संवाद स्थापित करना हमारा मुख्य सिद्धान्त है। हम प्रवास व सम्पर्क के माध्यम से समाज के हर वर्ग में अपनी उपस्थिति तय करते है। हम जन समान्य व गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या व सर्वस्व अर्पण का परिणाम है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इस अवसर पर डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, राम मोहन भारती, डा सरोज मिश्रा, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, दान बहादुर सिंह, शारदा यादव, अशोक मिश्रा मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे