Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा विचार आधारित है पार्टी है व्यक्ति आधारित नहीं : शिवनायक वर्मा



अमरजीत सिंह 
अयोध्या। भाजपा महानगर के अयोध्या स्थित हनुमानबाग में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को दूसरे दिन चार सत्रों में पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। प्रथम सत्र में बोलते हुए महानगर प्रभारी शिवनायक वर्मा ने कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी है व्यक्ति आधारित नहीं। पार्टी में सभी का सम्मान है। हम समाज के हर वर्ग में विश्वास पैदा करने के संकल्पों के साथ राजनीति में है। प्रथम सत्र की अध्यक्षता संजय शुक्ला व संचालन शैलेन्द्र कोरी ने किया।
        
द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय मंत्री त्रयम्बक तिवारी ने कहा कि भाजपा में कोई निर्णय सामूहिक होता है। कार्यकर्ताओं के द्वारा किये जा रहे प्रवास, संवाद व सम्पर्क के कारण पार्टी की विचारधारा को आज आम जन स्वीकार कर रहे है। हम सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास हासिल करने की विचारधारा को आत्मसात करते हुए निरंतर समाज के बीच है। सत्र की अध्यक्षता शैलेन्द्र मोहन मिश्र व संचालन अरविंद गुप्ता ने किया। तीसरे व चौथे सत्र को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य मात्र चुनाव लड़ना नहीं है। 

हमारे कार्यकर्ता इलेक्ट्रानिक मशीन नहीं है। हम समाजिक आन्दोलनां के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखने के पथ पर चलते है। स्वच्छता, रक्तदान, पौधरोपण जैसे कार्यक्रम निरंतर पार्टी आयोजित करती है। वर्तमान में चल रहे सदस्यता अभियान के दौरान दिख रहा जनता का उत्साह हमारी स्वीकारता का प्रमाण है। महानगर में रिकार्ड स्तर पर सदस्यता ग्रहण करायी जायेगी। सत्र की अध्यक्षता तिलकराम मौर्या व संचालन डा अलाउद्दीन खान ने किया। इस अवसर पर परमानंद मिश्रा, स्मृता तिवारी, रीना द्विवेदी, मालती चौहान, रंजना सागर, राजेश सिंह, शिव कुमार निषाद, आसिफ अंसारी, मनोज श्रीवास्तव, राम अवध कोरी, दिनेश मौर्या, राजेश गौड़, पंकज श्रीवास्तव समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे