Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

क्षेत्र के विकास के लिए सदर विधायक ने प्रस्तुत की याचिका




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के सदर विधानसभा के निरंतर प्रगति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करने के लिए विधानसभा में दो याचिका प्रस्तुत की गई। 

भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि बलरामपुर सदर विधायक पलटूराम जहां अपने क्षेत्र में हर पहलुओं पर जागरूक रहते हुए समस्याओं का समाधान, गरीबों के इलाज के लिए निरंतर मुख्यमंत्री विवेकाधीन से व्यापक स्तर पर धनराशि निर्गत कराते रहते हैं वही सड़क पुल आदि की मरम्मत निर्माण के लिए समय मिलते ही विभागों के प्रमुखों से मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत हैं दूसरी तरफ विधानसभा में याचिका दायर कर रेलवे पुल संख्या 149 दुर्गापुर क्रॉसिंग पर आरओबी आर यू बी बनाने के संदर्भ में तथा ग्रामसभा मिर्जापुर में मंनीजोत नाले पर अर्ध निर्मित पुल को पूर्ण कराने की याचिका की।                                 

सदर विधायक पलटूराम ने कहा कि क्षेत्र के सम्मान एवं सर्वागीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हूं पूरे समय क्षेत्र में जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में शामिल होने का प्रयत्न करता हूं तथा सदन के समय सदन समाप्त होने के बाद विभागों में जाकर विभाग के प्रमुखों से मिलकर समस्याओं के समाधान निस्तारण एवं विकास के लिए मार्ग प्रशस्त करता हूं । मेरा जीवन ही सेवा को समर्पित है सदर विधायक के समर्पण क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत रहने पर नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी ,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष संदीप वर्मा, जिला महामंत्री वंदना पासवान, ममता तिवारी ,स्वर्ण लता श्रीवास्तव ,ललिता तिवारी, झूमा सिंह ,पिंकी सिंह हरिलाल विमल ,अपूर्व प्रताप सिंह ,अंशुमाली भारतवंशी ,राजेश कश्यप आज कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे