शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | कारगिल में शहीद हुए लांस नायक विजय शुक्ल के शहादत दिवस पर नगर क्षेत्र स्थित आईटीआई परिसर में बने विजय पार्क पर जुटे समाजसेवी ,अधिवक्ताओं व विद्यार्थी परिषद सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने अमर शहीद लांस नायक विजय शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की | इसके उपरांत उनकी स्मृति में पौधरोपण किया गया |
आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जिसमें जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र जेपी ने कहाकि विजय की शहादत तो बेल्हावासी कभी नहीं भुला पाएंगे। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर हम सब को कृतार्थ कर दिया है। इस मौके पर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि शहीद विजय शुक्ला का नाम सदैव अजर और अमर रहेगा। उनके बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस मौके पर कवि साहित्यकार प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम ने वीर रस से ओतप्रोत कविता सुनाकर सभी का दिल जीत लिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया | इस मौके पर परमानंद मिश्र, राघवेंद्र प्रताप सिंह, युवा क्रांति के अखिलेश मिश्रा, अच्युतानंद पांडे, अनिल विद्यार्थी, अजय पटेल, शिवेश शुक्ल, प्रदीप शुक्ला ,आसिफ सिद्दीकी ,अविनाश सिंह , गुड्डू , संतोष नारायण मिश्र ,दीपक त्रिपाठी ,संदीप उपाध्याय ,राहुल रक्षक ,अंकित तिवारी, अमर मणि मिश्रा ,कार्तिकेय ,हनी मिश्रा, धीरज यादव ,अर्पित मिश्रा, शरद उपाध्याय ,सुनील कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ