Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिलाधिकारी ने सभी विभागों मे ई टेंडरिंग व्यवस्था किया अनिवार्य


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। सरकार द्वारा निष्पक्ष पारदर्शी व्यवस्था देने के लिए ई टेंडरिंग की व्यवस्था लागू किया जिस न लागू कर भ्रष्टाचारी बाबू अधिकारी मनमानी करके अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी डीपीसी के कंप्लेंट पर जिलाधिकारी कृष्णा  करुणेश सभी विभागों ई टेंडरिंग लागू करने तथा  टेंडर की सूचना जिले के बहु प्रसारित अखबारों में प्रकाशित करने का निर्देश जारी किया है ।

               भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने जिला अधिकारी को अवगत कराते हुए बताया कि कुछ ऐसे समाचार पत्र जो बलरामपुर में नहीं आते हैं जिन का प्रसारण नहीं है उसमें निविदाएं एवं जनकल्याणकारी सरकार की योजनाओं जिन का व्यापक प्रचार-प्रसार हो  सरकार की मंशा है उसको ऐसे अखबारों में प्रकाशित कराते हैं जिनका प्रसार बिल्कुल ही नहीं है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर खानापूर्ति कर लेते हैं सभी विभागों मैं ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है |

देवीपाटन मंडल की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री से अवगत कराया जाएगा और सरकार की मंशा को हर हाल में लागू कराया जाएगा और भ्रष्टाचारियों अनियमितता करने वालों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर बताया कि बलरामपुर स्वास्थ्य विभाग मे एनजीओ का कार्य कर रहे अखिलेश श्रीवास्तव जो प्रभात नमन नामक समाचार पत्र के प्रभारी है जो विभाग में काम कर रहे हैं विभाग की सारी कमियां और भ्रष्टाचार जानते हैं इस को छुपाने के लिए।वहाँ के बाबू निविदा विज्ञापन ज्यादातर इसी समाचार पत्र को देते हैं |

जो नियम विरुद्ध है और शासन की मंशा के विरुद्ध है यह समाचार पत्र ऑफिस काफी ही आती है प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करें।  पत्र में बताया गया है कि 2 जुलाई 2019 को एक ही दिन तीन विज्ञापन प्रभात नमन मे ही पेज नंबर 1पर प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना बडा विज्ञापन कलर पेज नंबर 8 पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना  का पुनः बड़ा विज्ञापन कलर  मैटर अलग  तथा पेज नंबर 3 पर  निविदा आमंत्रण का विज्ञापन प्रकाशित हुआ Cmo का) पत्रकार ने अपने ही अखबार में सी एम ओ ऑफिस का विज्ञापन निकलवाया और खुद ठेकेदारी कर रहे हैं जिसकी शिकायत भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डी पी सिंह ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत का प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की बात कही। पूरे शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी किसना करुणेश ले सभी विभागों के लिए ई टेंडरिंग अनिवार्य करते हुए टेंडर की सूचना बहु प्रसारित अखबार में प्रकाशित कराने का निर्देश जारी किया है ।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे