Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गायक वरूण बहार को मॉब लिंचिंग के लिए उकसाने के आरोप में हजरतगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार



पैतृक गांव बंदरहा मनकापुर से की गयी गिरफ्तारी
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। पूरे देश में मॉबलिंचिंग का मामला तूल पकड़े है और इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सख्त रूख अख्तियार किया है इसके बाद भी इसे संगीत के माध्यम से हवा देते हुए गाना बनाना एक गायक को भारी पड़ गया। गाने ने इतना तूल पकड़ा कि देशभर में गायक के खिलाफ 44 मुकदमे दर्ज हो गए। इसी गाने से सम्बंधित एक मुकदमा लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में भी दर्ज कराया गया, जिसमें वहां की पुलिस शुक्रवार को तड़के गायक को गिरफ्तार कर ले गयी। 
    
जिले की मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बंदरहा गांव के मूल निवासी गायक वरूण बहार उर्फ वरूण उपाध्याय संगीत की दुनिया का बेताज बादशाह बनना चाहता था।
बयान:वरुण बाहर के पिता

उसने करगिल युद्ध से पुलवामा अटैक पर भी गाने गाये और खूब वाहवाही लूटी। इसी बीच देश के अलग अलग राज्यों में हुई मॉबलिंचिंग की घटनाओं तथा इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सख्त रूख को नजरंदाज करते हुए उसने एक गाना गाया "जो न बोले जय श्री राम, उसको भेजो कब्रिस्तान।

" इस गाने के रिलीज होते ही हंगामा खड़ा हो गया। सपा के दिग्गज नेता आजम खां ने गाने पर बैन लगाते हुए गायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर दी। इसके साथ ही देश भर से गायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठने लगी। शुक्रवार की सुबह लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पुलिस विवादित गाने के गायक वरूण के पैतृक गांव बंदरहा पहुंची और उसे तथा म्यूजिकल कंपनी से जुड़े उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वरुण को लेकर लखनऊ लौट गई है।
     
बता दें कि इस विवादित गाने के बाद वरुण के खिलाफ देश भर में 44 एफआईआर दर्ज की गई हैं जिसमें से एक एफआईआर लखनऊ के हजरतगंज थाने में भी दर्ज है। इसी के चलते हजरतगंज पुलिस ने कार्रवाई की है।
   
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बंदरहा गांव का निवासी वरुण बहार भोजपुरी गायक है। हाल ही में उसका एक विवादित गाना “जो न बोले जय श्री राम, उसको भेजो कब्रिस्तान” सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस गाने के बोल को संतोष सिंह यादव ने लिखा है।


 वरुण पर इस गाने के माध्यम से हिंसा भड़काने, मॉब लिंचिंग के लिए उकसाने का आरोप लगते हुए देश भर में 44 एफआईआर दर्ज हुई है। इसी के चलते लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार तड़के वरुण को उसके पैतृक गांव बन्दरहा से गिरफ्तार किया है। पुलिस वरुण को लखनऊ लेकर चली गई है। हालांकि इस संबंध में वरुण ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि गाने में कुछ भी उत्तेजक नहीं है और न ही किसी धर्म विशेष का नाम लिया गया है। वरुण बहार ने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर मीडिया उसके पीछे पड़ी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे