Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शहीदों को किया याद, निकाली साइकिल रैली


मिथलेश शुक्ला( नीतू पंडित)
बभनान गोण्डा :देश के प्रति जज्बा और वफादारी पैदा करने के लिए आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने कारगिल युद्ध विजय दिवस के उपलक्ष में एक रैली का आयोजन किया।

प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में निकाली गई। इस रैली से पहले कारगिल युद्ध में शहीद हुए सेनानियों को नमन किया गया। महाविद्यालय से शुरू हुई इस रैली में छात्रों ने लोगों को कारगिल युद्ध में हुए शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा बनाए रखने और देश के प्रति वफादारी रखने का संदेश देते हुए, देश की आन बान और शान बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते रहने और भारतीय सेना के प्रति सहानुभूति बनाए रखने की अपील की।

 महाविद्यालय के छात्रों के अलावा एनसीसी कैडेटों ने भी लोगों को भारतीय सेना के प्रति जज्बा और जागृति पैदा की। छात्रों ने भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए महाविद्यालय  से बाजार तक रैली निकाली। साइकिल रैली महाविद्यालय प्रांगण से निकल कर स्टेशन चौराहा,विजयनगर, तिराहा,सब्जी मंडी,रामलीला मैदान,बभनान-हर्रैया तिराहा, करनपुर होते हुए पुनः महाविद्यालय में पहुंचकर संपन्न हुई। 

इस मौके पर डॉ लेफ्ट एस के पाण्डेय, डा अखिलेश शुक्ल,डाक्टर श्रवण कुमार,हरीराम,प्रतीक पाण्डेय, रामकिशन प्रसाद,स्मिता पाण्डेय,विद्योतमा पाण्डेय,माला सिंह,विक्रम पाण्डेय, विजय शंकर राठौर,विनय कुमार,विशाल यादव,चंद्रभूषण,प्रशांत पाण्डेय, स्वाति पाण्डेय,शिल्पी मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे