■जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं दो क्षेत्र पंचायत सदस्य के गांव की दशा
बनारसी चौधरी
बेलहर, संतकबीरनगर। विकास खंड बेलहर के अनेक गांवो की स्थिति बरसात के कारण मुख्य मार्गों पर जलजमाव होने से कीचड़ हो गया है। इसी क्रम में कैथवलिया गांव में पहुंचने के लिए कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना मजबूरी हो गया है। इस भीषण बरसात के दिनों में रास्ते पर कीचड़ की भरमार लगी हुई है। इन मार्गो पर संभल कर नहीं चलेंगे तो हाथ पैर गिरने से चोटिल हो सकता है।
विकास खंड बेलहर के ग्राम पंचायत कैथवलिया में लगभग दो हजार से ऊपर जनसंख्या निवास करती है । जहाँ पर स्कूलों की तादाद देखा जाय तो यहां पर हिन्दी अंग्रेजी और उर्दू के सात विद्यालय चलते हैं, परन्तु सडक पर जलजमाव होने के करना आने जाने वाले बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पडता हैं। जिससे छोटे बच्चों का जूता,मोजा एवं ड्रेस गंदे हो जाते हैं। बेलवासेंगर से कैथवलिया होकर सेमरियावां तक जाने वाले राहगीरों को इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजारना पडता हैं। कई बार मोटर साइकिल सवार लोग कीचड़ मे गिर गये। सबसे खास बात यह हैं कि इसी ग्राम पंचायत के ही जिला पंचायत सदस्य जब्बार अहमद और ग्राम प्रधान एवं दो क्षेत्र पंचायत सदस्य भी इसी कीचड भरे रास्ते से दिन और रात्रि गुजरते हुए चौराहे पर आते हैं। किंतु कोई भी जनप्रतिनिधि इस बात को शाशन स्तर तक पहुचाने मे कोई दिलचस्पी नही ले रहा है। यहाँ पर वही कहावत चरितार्थ करता है कि दीया तले अंधेरा।
इस बाबत कैथवलिया के ग्रामीण उमेश निषाद, पप्पू अग्रहरि, अंगद चौधरी, राहुल चौरसिया, रामलगन निषाद, इलियास, अविनाश, दिनेश कुमार सीताराम आदि लोगों का कहना है कि इस मार्ग से आने जाने वाले बच्चों महिलाओं एव राहगीरों को इसी मुसीबत भरे कीचड़ से सने रास्ते से होकर गुजरना पडता हैं। इसके साथ ही जल जमाव होने से अनेक प्रकार के बिमारियों को बढावा मिलता है।
इस बाबत जिला पंचायत सदस्य जब्बार अहमद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जल्द ही हम समस्या के बारे मे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर, इसके निदान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ