Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध



तरीकत हुसैन
लोहरौली संतकबीरनगर।विकास खण्ड बेलहर कला क्षेत्र के गांव भंगुरा में जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विकास खण्ड बेलहर कला के भंगुरा में जल जमाव के नाते ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है इस प्रकार ग्रामीण सुरेन्द्र यादव, राजकुमार चौरसिया, निशार अहमद, राम लौहर, रामेश चन्द्र,मैकू, सुनील, पंकज चौरसिया, संतोष चौरसिया, सावन विश्वकर्मा, अक्षय विश्वकर्मा, अब्दुल बातिश, रोहित, प्रदीप आदि लोगों का कहना वर्षा होने के कारण जल जमाव काफी मात्रा में है ऐसे में भंगुरा में सैकड़ो की आबादी वाला गांव कीचड़ का सामना कर रहा है। ग्रामीणों तथा राहगीरों को आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।और बच्चों को स्कूल जाने में उनके कपड़े व जूते की सकल कीचड़ में बदल जाती है। और इस तरह उन्हें घर वापस होना पड़ता है साइकिल सवार व्यक्ति काफी संभल कर चलना पड़ रहा है।यदि थोड़ी सी लापरवाही होती है तो उन्हें कीचड़ का शिकार होना पड़ रहा है ऐसे में और अन्य ग्रामीणों को कहना है कि गवई राजनीति के कारण अभी तक सड़क व पानी के निस्तारण की समुचित व्यवस्था होने में देरी हो रही है इसलिए ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से सड़क व पानी निस्तारण की समुचित व्यवस्था की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे