आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। एसपी ब्रजेश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मेहदावल गयादत्त मिश्र के निर्देशन में बीती रात प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सुधीर कुमार सिंह को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि शातिर गोतस्कर अवधू जो काफी दिनों से फरार चल रहा है, जिसके विरूद्ध 10 हजार रू0 का इनाम घोषित है व थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, आज अपने साथी के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर विश्वास कर हमराहियान को साथ लेकर प्रभारी निरीक्षक बखिरा कोईल भार पुलिया पर आये । मुखबिर के इशारे पर कोईल भार पुलिया के पास से हमराहियों की मदद से घेराबन्दी कर वहां पर मौजूद दोनों व्यक्तियों को गुरुवार को समय 03.40 बजे पकड़ लिया गया। इन आरोपियों से नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम अवधू पुत्र शब्बीर तथा दूसरे ने अपना नाम नूर आलम पुत्र लफ्फील निवासीगण दुर्गजोत थाना बखिरा जनपद स0क0नगर बताया । अवधू की जामातलाशी से 01 अदद तमंचा, 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । इस संबंध मे थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 308 / 19 धारा 3 / 25 शस्त्र अधिनियम (बनाम अवधू) पंजीकृत किया गया है । उल्लेखनीय है कि अभियुक्त अवधू पुलिस टीम पर फायर करने मे फरवरी माह से फरार चल रहा था जिस पर एसपी द्वारा पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त नूर आलम मु0अ0सं0 170 /19 धारा 3 / 5 / 8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर मे वांछित है।
■ कुल बरामदगी:-
01 अदद तमंचा 315 बोर ।
01 अदद जिन्दा कारतूस ।
■ गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1-अवधू पुत्र शब्बीर निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा जनपद स0क0नगर (10 हजार का इनामिया व हिस्ट्रीशीटर) ।
2-नूर आलम पुत्र लफ्फील निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा जनपद स0क0नगर ।
■ आपराधिक इतिहास अभियक्त अवधू-
1-मु0अ0सं0 1140 /11 धारा 3 / 5 / 8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
2- मु0अ0सं0 492 /12 धारा 3 / 5 / 8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
3- मु0अ0सं0 726 /16 धारा 3 / 5 / 8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
4- मु0अ0सं0 113 /16 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
5- मु0अ0सं0 1507 /17 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
6- मु0अ0सं0 1508 /17 धारा 8 / 21 एनडीपीएस एक्ट थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
7- मु0अ0सं0 116 /19 धारा 3 / 5 / 8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
8- मु0अ0सं0 117 /19 धारा 307 भादवि थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
9- मु0अ0सं0 308 /19 धारा 3 / 25 शस्त्र अधिनियम थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
इस बाबत गिरफ्तारी करने वाले पुलिस बल से
प्रभारी निरीक्षक बखिरा सुधीर कुमार सिंह, उ0नि0 आनंद प्रकाश, एचसीपी फूल बदन द्विवेदी, हे0का0 राणा प्रताप यादव, हे0का0 गिरिजेश मिश्रा, का0 शम्स तबरेज,का0सत्य प्रकाश, का0 राकेश कुमार शामिल रहे।
इस कामयाबी पर एसपी द्वारा बखिरा पुलिस टीम को उक्त सराहनीय कार्य के लिये 10000 रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ