Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनपद को यूपीकाप पर चरित्र सत्यापन सेवा शीर्षक में प्राप्त आवेदन के निस्तारण में प्रदेश में मिला प्रथम स्थान



■ विवेचना डिजिटलाइजेशन मे भी जनपद को जोन गोरखपुर में मिला अव्वल स्थान

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा जमानत याचिका 8835/2018 रवि बनाम उत्तर प्रदेश सरकार में मा0 उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय/निर्देशों/आदेश दिनांक 10.07.2019 के क्रम में मुख्यालय तकनीकी सेवायें उ0प्र0 लखनऊ द्वारा निर्गत निर्देश के अनुपालन में सीसीटीएनएस योजना के सफल क्रियान्यवन एव अनुश्रवण के दृष्टिगत गुरुवार को पुलिस कार्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक असित कुमार श्रीवास्तव , क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  गयादत्त मिश्र की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक सीसीटीएनएस रविंद्र कुमार, जनपद कोर्डिनेटर सीसीटीएनएस सर्वेन्द्र कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय से क्राइम मुंशी,  जनपद के समस्त थाने से वरिष्ठ उ0नि0, सीसीटीएनएस कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड ए तथा एसडीओ बीएसएनएल कार्यालय खलीलाबाद के साथ सीसीटीएनएस योजनान्तर्गत विवेचना डिजिटलाइजेशन, अक्षांश-देशान्तर बिन्दु की फीडिंग , यूपीकाप तथा सीसीटीएनएस एवं जनपदीय एफसीआर अपराध आकड़ों में एकरुपता बनाये रखे जाने हेतु तकनीकी मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के अनुपालन में डीएमटी (ड्रिस्ट्रिक मिशन टीम) की बैठक की गयी । गोष्ठी में सीसीटीएनएस कार्यों/यूपी पुलिस डैशबोर्ड की समीक्षा से यह ज्ञात हुआ है कि जनपद संत कबीर नगर में पूर्व में निर्दशित समस्त थानों पर नियुक्त विवेचक द्वारा शत प्रतिशत केस डायरी सीसीटीएनएस पोर्टल पर अंकित किये जाने के अनुक्रम में जनपद संत कबीर नगर विवेचना डिजिटलाइजेशन के अन्तर्गत 87.40 प्रतिशत के साथ गोरखपुर जोन में प्रथम स्थान तथा प्रदेश में 8 वां रैंक एव यूपीकाप एप पर प्राप्त चरित्र आवेदन के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है, जिसके लिए सभी सम्बन्धित एवं सीसीटीएनएस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक जनपद संत कबीर नगर द्वारा बधाई दी गयी व निकट भविष्य में केस डायरी शत प्रतिशत अंकित किये जाने व पंजीकृत समस्त अभियोग में विवेचक द्वारा अक्षांश-देशान्तर बिन्दु को अंकित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है , साथ ही यूपीकाप ऐप के व्यापक प्रचार – प्रसार एवं आम-जनमानस को यूपीकाप ऐप पर उपलब्ध 27 सेवाओं के लाभ से अवगत कराये जाने हेतु तथा जनपद के समस्त थानों पर वाहन चोरी, वाहन लूट, सामान्य चोरी, नकबजनी, स्नैचिंग, साइबर अपराध, पर्स, बैग, चैन, मोबाइल चोरी / छिंनना आदि प्रकरण में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मोबाइल से यूपीकाप ऐप द्वारा ई-एफ0आई0आर0 पंजीकृत करने व नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी दर्ज करने तथा रिपोर्ट प्राप्त करने की अनूठी सुविधा से अवगत कराया गया एवं इसके अनुपालन हेतु सर्व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है। जनपद में बीएसएनएल की कनेक्टिविटी की समस्या को लेकर गोष्ठी में उपस्थित एसडीओ मनोज कुमार खलीलाबाद को यह अवगत कराया गया कि कनेक्टिविटी की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए जिससे सीसीटीएनएस का डाटा समय से सिंक हो सके तथा आनलाइन पोर्टल पर कनेक्टिविटी आदि को लेकर अपराध आंकड़ो में किसी भी प्रकार से भिन्नता न प्रदर्श हो ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे