Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राजकीय बालिका इंटर कालेज मे गुरुवार से शुरु हुआ एसपीसी का इंडोर प्रशिक्षण



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। शासन ने अपनी प्राथमिकता महिला सुरक्षा के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के दृष्टिगत सम्पूर्ण प्रदेश में स्कूल / कॉलेजो की छात्राओं को सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किये जाने के लिए पूरे जुलाई माह में अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। जिसमे गुरुवार को क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार द्वारा थाना को0 खलीलाबाद के राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज मे एसपीसी के इंडोर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुवात की गयी। क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार द्वारा परिसर में उपस्थित बालिकाओं को संबोधित कर उन्हें उनकी सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहने के लिए प्रेरित करते हुए छेड़खानी जैसे सामाजिक अपराध से लड़ने की हिम्मत दी और कहा कि बेटियां डरे नहीं बल्कि निडर होकर अपने विरुद्ध हो रहे अपराधों में पुलिस का सहयोग ले, बालिकाओं के चेहरे पर कमजोरी का नही, मजबूती भाव लाना ही पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
   विद्यालय की नोडल अधिकारी श्रीमती माला तिवारी के नेतृत्व मे 40 बालिकाओं का एसपीसी के इंडोर प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है। चयनित छात्राओं को क्षेत्राधिकारी द्वारा एसपीसी हैंडबुक का प्रथम अध्याय पुलिस- अपराध की रोकथाम और नियन्त्रण के विषय पर विस्तार से बताया गया जिसमे पाठ का उद्देश्य, पुलिस के कार्य, अपराध की परिभाषा व वर्गीकरण, जमानती व गैर जमानती अपराध, संज्ञेय व असंज्ञेय अपराध, एनसीआर व एफआईआर, आईपीसी व सीआरपीसी के बारे मे तथा अपराध के बचाव व नियंत्रण मे पुलिस की भूमिका, कार्य एवं कर्तव्य तथा सामाजिक दायित्व एवं परिवार,स्कूल, समुदाय की अपराध के नियंत्रण मे भूमिका एवं पुलिस का सहयोग एवं समन्वय आदि बिंदुओं पर विस्तार से बताया गया ।
     आउटडोर कार्यक्रम मे शनिवार को चयनित स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स को थाने का भ्रमण कराये जाने का कार्यक्रम रखा गया है जिसमे वे थाने की कार्यप्रणाली और विभिन्न जानकारी प्राप्त करेंगे। उक्त कार्यक्रम के निमित्त प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद को विशेष रुप से निर्देशित किया गया है। थाने के नोडल अधिकारी हे0का0 मुस्तकीम अंसारी इसके प्रभारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे