Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मेंहदावल पुलिस की तत्परता से लड़की को भगा ले जाने का आरोपी हुआ गिरफ्तार


■ अपहृत लड़की सकुशल बरामद

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। एसपी ब्रजेश सिंह के निर्देशन व एएसपी असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण मे जनपद में गुरुवार को कानून व्यवस्था के मजबूती हेतु अपराध एवं अपराधियो पर कार्यवाही को तत्परता से किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिन एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को मेंहदावल थानाध्यक्ष आर0के0गौतम की अगुवाई में तत्परता से गिरफ्तार कर अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बताते चले किथाना मेहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 182 / 19 धारा 363 भा0द0वि0 मे वांछित अभियुक्त ऋषिकेश तिवारी पुत्र राजेन्द्र तिवारी निवासी मंझरिया थाना मेहदावल जनपद संकतबीरनगर को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त अभियोग के संबंध में अपह्रता को सकुशल बरामद किया गया ।
   विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 13-07-2019 को वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दिनांक 16-07-2019 को थाना मेहदावल पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें थाना मेहदावल पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे