ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। नवागत पुलिस अधीक्षक का मिजाज मातहत अच्छी तरह भांप चुके हैं। यही वजह है कि जिले की पुलिस भी अब एक्शन मोड पर आ गयी है। विभिन्न मामलों को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मोतीगंज पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों को सीआरपीसी की धारा के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पुलिस के तेवर में आने से अब छोटी छोटी बातों पर मारपीट करने वालों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक आर. के. सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही पुलिसिंग को कसा था। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अपराध करने वालों के साथ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। इसके बाद मोतीगंज पुलिस हरकत में आ गई। शनिवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलग अलग मामलों को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।
मोतीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक आर. पी. सोनकर ने बताया कि विजय प्रताप वर्मा पुत्र मेवालाल वर्मा, मोहम्मद इस्लाम पुत्र मोहम्मद इसराइल निवासी पहिलेपार डुड़ाव तथा देवकी प्रसाद चौबे पुत्र कामनी प्रसाद चौबे, राजेश चौबे पुत्र जुगुल किशोर चौबे निवासी ग्राम बेसहूपुर व अनिल कुमार पुत्र रामयश निवासी कहोबा थाना मोतीगंज को विभिन्न मामलों को लेकर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर सीआरपीसी की धारा 151/107/116 के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ