Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जुलाई व कवच अभियान का समापन कार्यक्रम 5 को


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।।जनपद बलरामपुर मे संचालित किए गए जुलाई व कवच अभियान का समापन कार्यक्रम 5 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में अपरान्ह 4 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जायेगा। इस समापन कार्यक्रम में संबन्धित अधिकारियों को समय से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है । 

                जिला प्रोबेशन अधिकारी, बलरामपुर सतीश चन्द्र ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुपालन में प्रदेश की महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ किये जाने हेतु जनपद बलरामपुर के विद्यालयों में छात्राओं को सुरक्षा संबन्धी जागरूकता प्रदान करने के लिए 01 जुलाई से 31 जुलाई तक जुलाई अभियान/कवच संचालित किया गया। इस अभियान का समापन कार्यक्रम जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चिन्हित रिसोर्स पर्सन, जिन्होंने पूरे माह अभियान में सत्रों का संचालन करते हुये उत्कृष्ट कार्य किया है, को जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाना है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे