अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ द्वारा आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी पुरस्कृत करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 4 अगस्त रविवार को किया जाएगा । रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष-2018 का जनपद व तहसील स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का होगा । समारोह में जनपद व तहसील में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा ।
गायत्री शक्तिपीठ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जनपद के समस्त प्रतिभागी विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तथा परिजनों को इस आसन की जानकारी दी गई है कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संरक्षण में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 2018 का जनपद व तहसील स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह व शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 4 अगस्त को अपराह्न 1 बजे गायत्री शक्तिपीठ में किया गया है ।
जिला समन्वय समिति भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सह संयोजक शिव कुमार कश्यप ने बताया कि यह परीक्षा अक्टूबर 2018 में आयोजित की गयी थी, जिसमें पूरे जनपद के 30 विद्यालय व महाविद्यालय के कक्षा 5 से लेकर डिग्री स्तर के लगभग 2500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। उन्होंने बताया कि इस समारोह में जनपद के सभी 9 ब्लॉकों से तहसील व जनपद स्तर के प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले 64 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में परीक्षा को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में सम्बन्धित विदद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों का भी सम्मान किया जायेगा। उन्होंने परिजनों, सम्मानित सदस्यों एवं अध्यापकों से अपील किया है कि समारोह में पहुचकर कार्यक्रम को सफल बनायें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ