अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। बलरामपुर ताइक्वांडो टीम के खिलाड़ियों ने आगरा में आयोजित अधिकारिक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एक स्वर्ण सहित 3 पदक अर्जित किए। पदक जीतकर खिलाड़ियों ने पूरे देश में जनपद का नाम रोशन किया है ।
ताइक्वांडो प्रशिक्षक जियाउल हशमत ने बताया कि आगरा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन ट्रायल संपन्न हुआ, जिसमें जूनियर बालिका वर्ग में भव्य मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया तथा दीक्षा कश्यप ने रजत पदक वहीं कैडेट वर्ग में सोनम आनंद ने कांस्य पदक अर्जित किया।
भाव्या मिश्रा का चयन उत्तर प्रदेश की जूनियर टीम में अंडर 59 किलोग्राम वर्ग में हुआ है। भव्या मिश्रा अगस्त माह में 26 से 28 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में संपन्न होगा। पिछले वर्ष भी भाव्या ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया था। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता बैंगलोर में आयोजित हुआ था।
भव्या मिश्रा की उपलब्धि पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ प्रांजल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, डॉक्टर अब्दुल कयूम, डॉ नितिन कुमार शर्मा ,जोजो फर्नांडीज, संजीव श्रीवास्तव ,सन दीपिका रावत, दिव्या गिरी व रियाज अहमद सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाने की आशा की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ