दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।विकासखंड मनकापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककरघटा में सड़क निर्माण को लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोंडा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सविता ने उपमुख्यमंत्री के सचिव को पत्र देकर सड़क बनाने की मांग की है | उन्होंने दिए गए पत्र में अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत ककरघटा में केतारू के घर से पप्पू के घर तक लगभग 300 मीटर कच्ची सड़क है जो कि बरसात होने के कारण आने जाने में क्षेत्रीय लोगो व स्कूल आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को कीचड़ का सामना करना पड़ रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ