Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मामूली विवाद को लेकर युवक पर चाकू से हमला


योगेश मिश्रा
सुल्तानपुर। शहर के पयागीपुर के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार युवक को तीन युवकों ने चाकू मार दिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे मामूली विवाद बताया जा रहा है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के पयागीपुर निवासी आशुतोष पाठक (24) शुक्रवार की देर शाम बाइक से कुछ सामान लाने के लिए निकला था। वह आईटीआई के पास पहुंचा था तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया।

आशुतोष और युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान युवकों ने आशुतोष पर चाकू से हमला कर दिया। 

स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में आशुतोष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बाबत नगर कोतवाल मधुकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है केस दर्ज किया जा रहा है। घटना के पीछे मामूली विवाद है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे