Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आपसी प्रेम एवं भाईचारा की सीख देते हैं त्योहार : सीओ



 
त्योहारों में खलल डालने की कोशिश पड़ेगी महंगी : प्रभारी निरीक्षक
 मोतीगंज की कहोबा चौकी पर आयोजित हुई पीस कमेटी की मीटिंग
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। क्षेत्राधिकारी मनकापुर एस. केे. रवी एवं प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज आर. केे. सोनकर की अध्यक्षता में पुलिस चौकी कहोबा पर पीस कमेटी की मीटिंग की गई, जिसमें आगामी त्योहारों के मद्देनजर विचार विमर्श किया गया तथा लोगों से सुुझाव मांगे गये। सीओ ने लोगों से त्योहारों को मिल जुुुलकर शांंतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। 
      
पुलिस उपाधीक्षक एसके रवि ने कहा कि सभी जाति धर्मों के त्योहार हमें आपसी प्रेम और भाईचारा की सीख देते हैं। त्योहारों को आपस में मिल जुलकर मनाने से सामाजिक सौहार्द की नींव मजबूत होती है तथा भाईचारा को बढ़ावा मिलता है।
   
शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मोतीगंज के प्रभारी निरीक्षक आर. के. सोनकर ने कहा कि त्योहार हमारी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल हैं। इसलिए सभी को आपस में मिल जुलकर त्योहारों को मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों में खलल डालने की कोशिश अथवा अराजकता का प्रयास बहुत महंगा पड़ेगा। ऐसे असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा और उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो नजीर बनेगी।
       
इस अवसर पर उपनिरीक्षक सोम प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल श्रवण ओझा, हेड कांस्टेबल संजीत सिंह, कांस्टेबल एकलाख, कांस्टेबल राकेश कनौजिया, कांस्टेबल किशन कुमार, कांस्टेबल हरीराम सोनकर, महिला कांस्टेबल लाजवंती, सीमा सिंह, शिखा चौधरी, कांस्टेबल चालक सुनील कुमार यादव के अलावा कहोबा चौकी क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति, बुद्धिजीवी एवं प्रधानगण मौजूद रहे। इसमें मोहम्मद सईद, मनीष मिश्रा, पिंकू सिंह, पंकज मिश्रा सहित तमाम लोग शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे