Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

थाना समाधान दिवस लालगंज में डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | जनपद के कोतवाली लालगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुॅचकर डीएम मार्कण्डेय शाही व एसपी अभिषेक सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को क्रमबद्ध तरीके से सुना तथा उनके निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण करने के लिये निर्देशित किया।

 जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों को पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस निर्देश के साथ हस्तगत किया की शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित स्थल पर जाकर दोनो पक्षों की उपस्थिति में शिकायतों का निस्तारण तत्काल कराना सुनिश्चित करें, शिकायतों के निस्तारण होने के पश्चात् अपनी रिपोर्ट आख्या थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अनिवार्य रूप से अंकित करें। थाना समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस विभाग से सम्बन्धित जो भी शिकायतें आती है उन शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ अगर कर दिया जाये तो अनेक बड़े विवादों से निजात मिल सकती है।

 उन्होने यह भी निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में कानून-गो व लेखपाल अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे, जो भी कार्मिक थाना समाधान दिवस में अनुपस्थित रहेगें उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी जायेगी और उनके विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही भी सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी लालगंज विनीत उपाध्याय, पुलिस उपाधीक्षक लालगंज रमेशचन्द्र सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे