डॉ ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा)।शनिवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत करदा के आंगनवाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय करदा प्रथम पर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री आरती रानी एवं सहायिका किरन देवी के द्वारा गांव की दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें उनका श्रृंगार कर पूजन किया गया व उन्हें पोषक तत्वों से निर्मित लड्डू व अन्य पोषण युक्त आहार खिलाया गया व इनके नियमित सेवन की सलाह दी गई।इस अवसर पर गांव की महिलाएं,बालिकाएं व बच्चे उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ