Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाल विकास परियोजना अन्तर्गत प्रशिक्षण में अव्यवस्था को लेकर कार्यकत्रियों ने किया हंगामा



डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज, गोंडा। स्थानीय महिला एवं बाल विकास परियोजना अन्तर्गत प्रशिक्षण में अव्यवस्था को लेकर कार्य कत्रियों ने हंगामा किया, लेकिन कोई सुधार नही हुई। कार्य कत्रियों ने चेतावनी दी यदि आने वाले दिनों में सुधार न किया गया तो प्रशिक्षण का बहिष्कार किया जायेगा। 
  

 वजीरगंज क्षेत्र के कार्य कत्रियों का तीन दिन का प्रशिक्षण शनिवार से होना था। जिसमे विभाग को कार्य कत्रियों के बैठने व उनके जापान की व्यवस्था करनी थी। जिसके लिए 13500 रुपये की व्यवस्था है। किन्तु न कार्य कत्रियों की बैठने की और न ही जलपान की कोई व्यवस्था देख कार्य कत्रियां उग्र हो गयीं। और उन्होंन अव्यवस्था के बीच प्रशिक्षण लेने से मना कर दिया। मौके पर मौजूद सीडीपीओ अंजना झा सख्ती दिखाने की कोशिश की तो कार्य कत्रियां गोंडा-अयोध्या मार्ग पर बैठ गयीं। और प्रशिक्षण स्थल की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग करने लगी। 

सीडीपीओ के मनुहार व व्यवस्था सुधारने का आश्वाशन देने के बाद सड़क को छोड़ा। उसके बाद भी कोई सुधार नही हुआ। प्रदर्शन के दौरान ही रमराईपुर की कार्य कत्री देहूति सिंह व करदा की कार्य कत्री प्रीति श्रीवास्तव अचेत हो गयीं जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया।
आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के मण्डल अध्यक्ष दीपा तिवारी ने कहा कि कार्यकत्रियों की विभिन्न प्रशिक्षणों के लिए विभाग बजट देता है। बावजूद इसके अबतक हुये सभी प्रशिक्षण में न बैठने की और नही किसी जलपान की व्यवस्था की गयी। कार्य कत्रियां भूखे-प्यासे रहते हुये  फर्स पर बैठकर प्रशिक्षण लिया।

उन्होंने सवाल उठाया कि प्रशिक्षण के लिए आने वाले बजट का क्या किया जाता है। उन्होंन कहा कि कार्य कत्रियों को बजट न मिलने पर भी अन्य प्राश्न करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की धनराशि खर्च नही की गयी तो क्या की गयी। परियोजनाधिकारी अंजना झा ने बताया कि बजट न होने के कारण व्यवस्था नही की जा सकी पूर्व की प्रशिक्षणों के बारे में उन्होंने कौछ भी कहने से इंकार किया। बिना बजट के प्रशिक्षण करानेके में भी उन्होंने चुप्पी साधे रखी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे