Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चंदहा में युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या


डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज(गोंडा)।क्षेत्र के चंदहा निवासी एक युवक ने शुक्रवार की देर शाम घर के अंदर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक राम बहादुर सिंह(40)पुत्र लाल सिंह की पत्नी उषा देवी के अनुसार उनके पति शुक्रवार की देर शाम लगभग 9 बजे कहीं से आये व घर के अंदर जाने के बाद उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया।पत्नी के पुकारते रहने के बावजूद उन्होंने दरवाजा नहीं खोला।

घर के अंदर ही रखी नायलॉन की रस्सी का फंदा बना कर कमरे के छत में लगे चुल्ले के सहारे लटक कर आत्म हत्या कर ली।रात लगभग 10 बजे बिजली आ जाने पर उसने बाहर की खिड़की से झांक कर देखने पर उन्हें लटकते हुए पाया।

सूचना पर रात में ही पहुंची पुलिस ने दीवाल के ऊपर रखी ईंटों को हटा कर घर में प्रवेश किया व शव को उतारा।आत्म हत्या का कारण अज्ञात है।प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे