Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संपूर्ण प्राणियों के कल्याण हेतु करपात्री जी ने समर्पित कर दिया था जीवन : सत्येंद्र तिवारी




शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ |  नगर के ट्रेजरी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर ब्रह्मदेव समाज द्वारा धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई | इस अवसर पर मंदिर परिसर में संगठन के लोगों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया ,इसके उपरांत काव्य एंव विचार गोष्ठी का शुभारंभ स्वामी करपात्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने व ब्रह्मदेव साहित्य समाज के अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम के  सरस्वती वंदना के साथ हुआ | 

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ• संगम लाल त्रिपाठी भंवर व  व संचालन विनय मिश्र ने किया | इस मौके पर अतिथि के रूप में  पूर्व मंत्री अवधेश कुमार मिश्र ने व्यक्तित्व  व कृतित्व  पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी न केवल मानव जाति के कल्याण की बात करते थे अपितु वे संपूर्ण प्राणियों में सद्भावना की बात करते थे | विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजसेवी रामकृष्ण मिश्र गुड्डू ने कहा कि स्वामी जी जो नारा दिया कि धर्म की जय हो , अधर्म का नाश हो ,प्राणियों में सद्भावना हो ,विश्व का कल्याण हो , स्वामी जी द्वारा दिए गए इन गगनभेदी नारों से प्राणवायु का संचार होता है |
इस दौरान उन्होंने उनके द्वारा किए गए विविध कार्यो पर विस्तृत प्रकाश डाला | इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी करपात्री जी एक अवतारी पुरुष थे उन्होंने न  केवल मनुष्य अपितु संपूर्ण प्राणियों के कल्याण हेतु  अपना जीवन समर्पित कर दिया | इसी तरह कार्यक्रम को शक्तेन्द्र द्विवेदी एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिकांत शुक्ल, अनिल कुमार शुक्ल सहित आदि  लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए | 

इसके उपरांत आयोजित काव्य  गोष्ठी में  गंगा प्रसाद पांडेय भावुक,  राज किशोर त्रिपाठी रागी , विनय मिश्र ,प्रेम कुमार त्रिपाठी आदि कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से स्वामी करपात्री  जी को याद किया  | कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्रह्मदेव समाज के धर्मार्थ एवं संस्कृति मंत्री ज्योतिषाचार्य पंडित आचार्य आलोक मिश्र ,शिवेश शुक्ल,  परमानंद मिश्र ,महामंत्री व्रजघोष ओझा,  ओम नाथ शुक्ला, अरुण पांडे, पवन, रमाशंकर  मिश्र , गोविंद प्रसाद मिश्र ,ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज के महामंत्री प्रदीप कुमार पांडेय, भानु प्रकाश त्रिपाठी , पंडित राम कुमार ,संजय पांडे जयप्रकाश मिश्र सहित आदि लोग मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे