Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महुली सब्जी मण्डी में खाद्य सचल दल के छापेमारी से हडकंप


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश के क्रम में आम जनमानस को सब्जियों में कीटनाशकों व खनिज तेलों के प्रयोग से उन्हें चमकाने एवं कृत्रिम रूप से रंगे जाने की रोकथाम हेतु अभिहित अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में आज महुली सब्जीमण्डी, में छापामार कर खाद्य सब्जी कुन्दरू एवं शिमला मिर्च का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुरूप न होने के संदेह पर संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक को भेजा गया। खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

 महुली मण्डी में उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता एवं उपभोक्ताओं को कृत्रिम रूप से रंगी हुई सब्जियों एवं कीटनाशक युक्त तथा खनिज तेल से पॉलिस की गयी सब्जियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। खाद्य कारोबारकर्ताओं को रंगी, पॉलिस एवं कीटनाशक युक्त सब्जियों का विक्रय न करने के बारे में समझाया गया। सड़े-गले लगभग 20 किग्रा0 करैला एवं 07 किग्रा0 शिमला मिर्च नष्ट कराया गया। मौके पर खाद्य सचलदल संजय कुमार तिवारी, राजीव कुमार सिंह, अंजनी कुमार मिश्र एवं रत्नेश कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे