Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पेड़ से गिरे युवक ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम


दुर्गा सिंह पटेल 
मनकापुर गोंडा: पेड़ से गिरकर घायल हुए युवक  को इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई |
 मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के कूड़वा जंगली गांव के मजरे पूरे सीर लोनियनपुरवा गांव निवासिनी निक्कू चौहान की पत्नी छोटका ने पुलिस को हावरी सूचना देते हुए बताया है कि बीते गुरुवार की सुबह उसका पति निक्कू चौहान 35 वर्ष लकड़ी बीनने के लिए जंगल गए थे |  

इस दौरान पेड़ से गिर जाने से घायल हो गए | देर शाम घर वापस नहीं लौटने पर  परिजन खोजते हुए जंगल पहुंच गए| जहां निक्कू पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल मिला| आनन-फानन में मनकापुर सीएचसी लाने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया | शुक्रवार को जिला अस्पताल से निक्कू को गंभीर अवस्था में लखनऊ रेफर कर दिया गया | लखनऊ जाते समय निक्कू की रास्ते में मौत हो गई | 

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका ने फौरी सूचना दी है | 100 का अंतिम संस्कार कर दिया गया है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे