Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भूजल बचाने से बचेगा पर्यावरण:अजय


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | पर्यावरण सेना द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत सदर ब्लॉक के कुशफरा गांव में स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम इंटर कॉलेज में लोगों को भूजल और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भूजल प्रश्नोत्तरी एवं भूजल और हमारा पर्यावरण विषयक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को वृक्ष रक्षा और जल संचयन एवं उनके संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।

प्रश्नोस्तरी कार्यक्रम में पर्यावरण और जल संरक्षण से सम्बंधित पूंछे गए प्रश्नों का सही जबाब देकर शिवानी यादव, साधना मिश्रा, अंतिमा मिश्रा, सुमित यादव और अमित कुमार पटेल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ दो लोगों सांत्वना पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जल शक्ति अभियान प्रतापगढ़ के ब्रांड एम्बेसडर एवं पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रान्तिकारी ने कहा कि जल ही जीवन है।हमें जीवन के लिए जल और वनों का संरक्षण करना होगा।

पानी की लगातार हो रही कमी को देखते हुए हमें वर्षा जल संचयन का कार्य करना होगा।उन्होंने कहा कि भूजल बचाने से पर्यावरण को बचाया जा सकता है।सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमेश द्विवेदी ने कहा कि जल संचयन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ अपने जल स्रोतों के पास सोख्ता गड्ढा बनाकर जल संचयन किया जा सकता है। कॉलेज की प्रधानाचार्या सरिता सिंह ने सभी से जल वन और जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण सेना प्रमुख ने सभी जल संचयन और संरक्षण की शपथ दिलाई।

इस मौके पर रवि प्रकाश मिश्र, सुशील कुमार मिश्र,रंजन दूबे, सुधा मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे