Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एस डी आर एल इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ राखी प्रतियोगिता


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। आदिकाल से परंपरा रही है कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है । मंदिर में परंपरा संस्कार तथा मान-सम्मान की शिक्षा दी जाती है । बदलते परिवेश में परिस्थितियों के साथ बहुत कुछ बदल चुका है परंतु यह नहीं भूलना चाहिए कि अपनी संस्कृति तथा विरासत व परंपराओं को भी आगे बढ़ाना किसी भी देश के लिए उतना ही आवश्यक है जितना की प्रतिस्पर्धा करने के लिए हर आवश्यक पहल व विषयों को बढ़ावा देना आवश्यक है ।

 भारतीय संस्कृति सभ्यता तथा परंपराओं से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है यहां रूढ़िवादी परंपराओं से तात्पर्य नहीं है । आज हम बात कर रहे हैं रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण परंपरा की । रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व है । 

इससे आपसी प्रेम तो बढ़ता ही है पुरुष प्रधान देश में नारी सम्मान की भावना भी जागृत होती है । पाश्चात्य सभ्यता की चकाचौंध में आज के अधिकांश विद्यालयों में पारंपरिक त्योहारों को नजरअंदाज किया जा रहा है । ऐसे में जिला मुख्यालय के सुंदरदास राम लाल इंटर कॉलेज में राखी प्रतियोगिता का आयोजन करके एक सराहनीय कदम उठाया है । 

आज के राखी प्रतियोगिता मे छोटे कक्षाओं की बच्चियों ने अपने सहपाठी बच्चों को  राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व को उत्साह पूर्वक मनाया । विद्यालय के प्रधानाचार्य नरसिंह नारायण मिश्र का कहना है कि ऐसे आयोजन से बच्चों के अंदर अपने त्यौहार तथा परंपरा के प्रति लगाव पैदा होगा । रक्षाबंधन के महत्व के विषय में जानकारी होगी तथा बच्चों के अंदर आपसी प्रेम व सम्मान की भावना जागृत होगी ।

 उन्होंने बतायाा कि प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए बच्चों  के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत भी किया गया । प्रतियोगिता के दौरान प्रबंधिका रंजना पांडे, अध्यापक लोकेश श्रीवास्तव,  अध्यापिका शालिनी त्रिपाठी, पूनम तिवारी व सुमन मिश्रा के अलावा कई शिक्षक शिक्षिकाएं तथा शिक्षणेत्तर कर्मी मौजूद थींं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे