Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पंडित अटल बिहारी ने भाजपा को शून्य से शिखर पर पहुंचाया :हरीश द्विवेदी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी बाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया। पंडित अटल बिहारी वाजपेई ऑडिटोरियम में सांसद हरीश द्विवेदी और भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पवन कसौधन सहित अनेक नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
                    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पंडित अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय जनता पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाया है। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों पर चलकर आज पूरे विश्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वे अटल थे अटल हैं और अटल रहेंगे। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि पंडित अटल बिहारी बाजपेयी हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके राजनीतिक जीवन में पक्ष और विपक्ष के सभी लोग उनका सम्मान करते थे उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। बाजपेयी जी के सपनों को पूरा करना सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का दायित्व है। इस अवसर पर विधायक दयाराम चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र नाथ तिवारी, जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, गोपेश्वर त्रिपाठी, प्रमोद पांडेय, नितेश शर्मा, अमृत वर्मा, रवींद्र गौतम, आदित्य श्रीवास्तव, भानु प्रताप मिश्र, गजेंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अमित शुक्ल, विनोद शुक्ल, राजन मिश्र, आशीष शुक्ल, आलोक पांडेय, अभिनव उपाध्याय, भावेश पांडेय, वैभव पांडेय, राजेश पाल चौधरी, केके दूबे, राजकुमार शुक्ल, सत्येंद्र सिंह भोलू सुरेंद्र चौधरी, गोविंद दूबे, श्रुति कुमार अग्रहरी उपस्थित रहे।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे