Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में रक्तरंजित शव मिलने से मचा हडकंप


अमरजीत सिंह 
अयोध्या।जनपद के अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की कोल डिपो के पास एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली अयोध्या की पुलिस ने शिनाख्त करवाई तो मृतक युवक की पहचान रामनन्दन सोनी पुत्र जगदीश सोनी 30 सप्त सागर कॉलोनी निवासी के रूप में पहचान हुई।
         
शनिवार को कोल डिपो के पास रामनन्दन सोनी पुत्र जगदीश सोनी 30 सप्त सागर कॉलोनी निवासी की लाश मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया था पुलिस के घंटों प्रयास के बाद युवक पहचान हो सकी है। मौके पर पहुंचे एसएसपी आशीष तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द खुलासे का निर्देश दिया।

 युवक की हत्या गला रेतकर की गई है और उसका चेहरा भी कूंच लिया गया है। बताते हैं मृतक युवक अपराधी प्रवृत्ति का था और कई मामलों में भी इसकी संलिप्तता थी। फिलहाल पुलिस हत्या की जांच शुरू कर दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे