शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | भाजपा विधायक के बड़े भाई के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक व्यक्त की है। बता दे कि रानीगंज के भाजपा विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के बड़े भाई अधिवक्ता संजय ओझा के निधन पर नेताओं, समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों ने जताया शोक। भाजपा जिलाध्यक्ष हरि ओम मिश्र समेत समस्त भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जताया शोक।
कैबिनेट मंत्री मोती सिंह,सांसद संगम लाल गुप्ता, विधायक डॉ आर के वर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह, के के सिंह पूर्व राज्य मंत्री अवधेश मिश्र ,पूर्व विधायक बृजेश सौरभ , पूर्व प्रमुख प्रदीप सिंह उर्फ बाले , पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव , समाजसेवी रोशन लाल उमर वैश्य ,व्यवसाई समाजसेवी श्री किशोर अग्रवाल ,मां हर हर गंगे ट्रस्ट के अश्वनी सोनी , आनंद सोनी ,विजय शुक्ला व जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला , विजय शंकर त्रिपाठी ,पूर्व महामंत्री जय प्रकाश मिश्रा ,एमएलसी मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा ,अंजनी सिंह बाबा , जूनियर बार के अध्यक्ष लीलाधर , महामंत्री शेष बहादुर सिंह ,भाजपा के वरिष्ठ नेता वरुण सिंह, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रकाश सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश तिवारी 'ज्योतिषी' और विनोद दुबे ने निधन पर जताया शोक। वही जनसत्ता दल के नेता व एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी , दिनेश तिवारी समेत जिला कचहरी के अधिवक्ता संगठनों ने विधायक के बड़े भाई व अधिवक्ता संजय ओझा के निधन पर जताया शोक। इसीक्रम मे युवक कांग्रेस पूर्वी के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल द्विवेदी , रोहित शुक्ल सहित कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक। सपा जिला उपाध्यक्ष इरसाद सिद्दीकी , सपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक तिवारी, वासिक खान , आशुतोष पांडेय सहित सपा नेताओं और बसपा के वरिष्ठ नेताओं ने विधायक के बड़े भाई संजय ओझा एडवोकेट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु व इस दुख की घड़ी को परिजनों को सहन करने की क्षमता प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ