Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रामीण क्षेत्र की सड़क हुई क्षतिग्रस्त, ग्रामीणो में रोष


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनता मार्ग से जाते हुए कसैला,कटबन्ध,पखुआपर,अतरौलिया, महाथान सहित आदि गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल हो चुका है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी समस्याएं हो रही है,जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बता दें कि बरदहिया बाजार के जनता मार्ग से गुजरने वाली सड़क कसैला गांव के पहले मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे बरसात होते ही गड्ढों में पानी जमा हो जाता है और आए दिन आवागमन कर रहे लोग भारी की जो के साथ साथ छोटी मोटी घटनाएं होती रहती है। लेकिन जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं।  ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इसे सही कराया जाए।  ग्रामीणों के बताने के अनुसार इस मार्ग का निर्माण लगभग 10 वर्ष पूर्व कराया गया था तब से लेकर अब तक एक बार भी इस सड़क का मरम्मत नहीं कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे