तरीकत हुसैन
लोहरौली,संतकबीरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 सत्येंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में नामांकन में वृद्धि व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु छात्र छात्राओं ने रैली निकाली।
प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल सेमारियावा के स्कूली बच्चों ने शनिवार के दिन एनपीआरसी सेमारियावा के समन्वयक जफीर अली करखी के नेतृत्व सर्वशिक्षा अभियान सब पढ़ें सब बढ़े कार्यक्रम के तहत रैली निकली गई। जिसमें स्कूल के सभी टीचर्स मौजूद रहे। रैली के समापन पर जफीर अली करखी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि नियमित विद्यालय आए। व्यक्तिगत साफ सफाई पर ध्यान दें। स्वच्छ पेयजल ही पीएं। अपने आसपास जलजमाव न होने दें। घर में बने शौचालय का प्रयोग करें। बुखार की हालत में स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। शनिवार के दिन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए बैग का वितरण भी बच्चों में किया गया। इस अवसर पर शमा अजीज खान, नुजहत बतूल, मुबारक हुसैन, खुर्शीद जहां, सरवरी खातून, किरन चौधरी, तैयाबा खातून, सुरजन गौंड, महेंद्र प्रसाद, बुशरा खातून, कम्मू बेगम आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ